फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेज व सीबीएसई स्कूूलों में 20 मई से चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, 21 से बनेंगे प्रमाण पत्र

Tue, 18 May 2021 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस-कॉलेजों व सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूलों की ओर से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप पर कक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस-कॉलेजों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश को 31 मई की बजाय 19 मई तक कर दिया गया है। वहीं, 21 मई से कैंपस के विभाग 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति की शर्त के खुल जाएंगे। जरूरी प्रमाण पत्र बनवाए जा सकेंगे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। वहीं, जिले के सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूलों की ओर से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप पर कक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 20 मई तक सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को बंद करने के निर्देश जारी किए थे। ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद कर दी गई थीं। सीसीएसयू ने एक मई से 31 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया था।

ऑनलाइन कक्षाएं बंद होने के कारण तमाम छात्र-छात्राओं का कोर्स अटका पड़ा था। पढ़ाई का बड़ा नुकसान हो रहा था। अब शासन ने 20 मई से सभी स्कूल-कॉलेजों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 31 मई से घटाकर 19 मई तक कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन कक्षाएं कराकर सिलेबस को पूरा कराएं। कई कोर्स ऐसे मे हैं जिनमें ऑनलाइन कक्षाएं शुरू ही नहीं हो पाईं थी, ऐसे में इनके सिलेबस को पूरा कराएं ताकि परीक्षाएं कराए जाने पर कोई समस्या न आए। छात्र-छात्राओं का कहना है कि जिस तरह से इतने दिन से कॉलेज बंद हैं, ऐसे में ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने की जरूरत नहीं थी। साइंस के छात्र-छात्राएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। 

50 फीसदी कर्मचारियों के साथ होगा काम 
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 21 मई से कैंपस के विभाग 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति से खुल जाएंगे। गोपनीय विभाग और दूसरे विभागों में प्रमाण पत्र बनाए जाने का काम शुरू हो जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अपडेट सिलेबस को लेकर 36 कोर्सों की बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की ऑनलाइन बैठक होनी हैं, ऐसे में कार्यालयों का खोला जाना जरूरी है। सभी कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जो 50 फीसदी स्टाफ घर पर रहेगा, वो भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे ताकि किसी आवश्यक कार्य के लिए उनको बुलाया जा सके।
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूूलों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कक्षाओं का शेड्यूल भी जारी   
मेरठ जिले के सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूलों की ओर से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप पर कक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अभिभावकों का भी कहना है कि अब ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जानी चाहिएं।

सेंट मैरीज, सोफिया और एमपीएस में 31 मई तक अवकाश है। यहां कक्षाओं का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। कुछ स्कूलों ने कक्षा नौ से 12 और कुछ ने कक्षा एक से कक्षा 12 तक की आनलाइन कक्षाओं का शेड्यूल तय किया है। यूपी बोर्ड में कक्षा नौ से 12 तक ऑनलाइन कक्षाओं की तैयारी है। सहोदय के सचिव राहुल केसरवानी का कहना है कि बुधवार को आनलाइन कक्षाओं के संचालन को लेकर स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक भी होगी। 

प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई है। इसके चलते सभी स्कूलों ने पहले की तरह ही ऑनलाइन कक्षाएं जारी करने की सूचना अभिभावकों को भेज दी है। नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाएं बंद होने पर सबसे ज्यादा परेशानी आ रही थी। अभिभावकों का कहना है कि जिस तरह से संक्रमण अभी कम नहीं हो रहा है, उससे स्कूल खुल पाना लंबे समय तक संभव नहीं है। 

ऐसे में ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं चलेंगी तो बच्चों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हो जाएगा। सीबीएसई और यूपी बोर्ड दोनों जगह कक्षाएं संचालित होंगी। सीबीएसई के अधिकतर स्कूल इसमें शामिल हैं। कुछ स्कूल हैं जिनमें 31 मई तक अवकाश है। सेंट मैरीज और सोफिया में भी जून के पहले सप्ताह से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें