उधर, जौहड़ी गांव में अखिल भारतीय जाट मंच की तरफ से शांति यज्ञ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्कर्ष तोमर सूप, कुलदीप तोमर, इकबाल कवि, राजबीर सिंह, प्रशांत तोमर, जसंवत तोमर, मोहित मुखिया, विपिन, पिन्टू शामिल रहे।
दयानंद बाल विद्या मंदिर मे भी आर्य समाज ने चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया। इस अवसर पर देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह, डा ओमवीर, पीतम सिंह वर्मा, सत्यपाल पथौलिया, श्योवीर, विनोद भारद्वाज, राममेहर, राजकुमार, जसवीर मलिक, जसवीर मलिक,सुशील चौधरी शामिल रहे।
शामली में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं के मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों ने जगह जगह हवन यज्ञ आयोजित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने अजित सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द बताया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का लोगों से आह्वान किया।