सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों यूजी-पीजी में हो रहे प्रवेश में सभी महत्वपूर्ण विषयों में प्रवेश लेने में लड़कियां आगे हैं। अब तक यूजी-पीजी में हुए कुल एक लाख 33 हजार 377 प्रवेश में 65 हजार 704 लड़के, 67 हजार 669 लड़कियां और चार ट्रांसजेंडर हैं।
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी कोर्सों में प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। यूजी कोर्सों में जहां बीए में लड़कियों की संख्या लड़कों से आठ हजार ज्यादा है। वहीं, बीएससी के तीनों कोर्सों में लड़कियों की संख्या लड़कों से दो हजार अधिक है। हालांकि बीकॉम में लड़कों की संख्या 250 ज्यादा है। उधर, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी आदि प्रोफेशनल कोर्सों में लड़कों की संख्या ज्यादा है। पीजी कोर्सों की बात करें तो एमए, एमकॉम, एमएससी आदि में पहली ओपन मेरिट के प्रवेश चल रहे हैं।
एमए के सभी विषयों में से एक भी ऐसा नहीं है जिसमें लड़कों की संख्या अधिक हो। एमएससी के सात विषयों और एमकॉम में भी यही हाल है। पीजी में फिजिकल एजुकेशन में एक भी लड़के ने प्रवेश नहीं लिया जबकि लड़कियों की संख्या आठ है।
कक्षा कुल सीटें छात्र छात्राएं कुल प्रवेश
261979 65704 67669 133377
बीए 83548 20871 29062 49933
बीकॉम 32120 8288 8012 16301
बीएससी बायो 14090 1950 4667 6617
बीएससी मैथ 15457 3530 3008 6538
बीएससी स्टेटिक्स 825 330 273 603
कक्षा कुल सीटें छात्र छात्राएं कुल प्रवेश
एमकॉम 4021 439 1111 1550
एमएससी बॉटनी 532 34 236 270
एमएससी केमेस्ट्री 944 163 374 537
एमएससी गणित 1572 250 414 664
एमएससी फिजिक्स 510 112 179 291
एमएससी सांख्यिकी 97 15 25 40
एमएससी योगा साइंस20 2 4 6
एमएससी जूलॉजी 407 34 211 245