सोढ़ी बोले, मेरी शिकायत पर जांच कर रही सीबीआई
छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी ने कहा कि उनकी शिकायत पर सीबीआई की टीम आई है। वाहन प्रवेश शुल्क वसूली का जो टेंडर छोड़ा गया था, उसकी शर्तों में फेरबदल किया गया, जिसके कारण कैंट बोर्ड को पांच से छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने मार्च में रक्षा मंत्रालय, सीबीआई और डायरेक्टर जनरल दिल्ली के यहां शिकायत की थी।
बताया था कि तय हुआ था कि जो बिड की शर्तें होंगी और जितने का ठेका आएगा, उसमें जितना भी पैसा आएगा वो एक महीने की सिक्योरिटी रहेगी। बोर्ड अध्यक्ष की अनुमति के बिना सिक्योरिटी को 25 लाख रुपये कर दिया गया। तय शर्तों के मुताबिक रकम सवा करोड़ रुपये होती। चारों टेंडर एक ही परिवार के लोगों के थे। इसी मामले में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर करने के बाद जांच शुरू की है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज की पुष्टि नहीं हुई है।
कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष जो कह रहे हैं, वह सब गलत है। सीबीआई टीम ऐसे किसी मामले की जांच करने नहीं आई। -नवेंद्र नाथ, सीईओ कैंट बोर्ड