फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारनामा : सामूहिक दुष्कर्म के मामले को मामूली मारपीट में किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को मारपीट में किया दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खेल कर दिया। मामले को मामूली मारपीट में दर्ज कर दिया। पीड़िता शनिवार को एसएसपी आफिस पहुंची और अफसरों से न्याय की गुहार लगाई। टीपीनगर के बागपत रोड निवासी महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला अलग रह रही है और उसकी ओर से दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
महिला ने बताया कि 28 जुलाई को उसका देवर अपने एक दोस्त को साथ लेकर उसके घर आया। उसने बताया कि शाम को पंचायत बुलाई गई है, जिसमें इस विवाद का निस्तारण हो जाएगा। महिला ने बताया कि वह शाम करीब सात बजे अपनी बेटी को लेकर गुप्ता कालोनी स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। उसके वहां पहुंचते ही उसका पति विवाद करने लगा। इतने में परिवार के अन्य पुरुष वहां आये और उसे बातों में उलझाकर अपने साथ अंदर ले गये। उसकी बेटी को दूसरे कमरे में बैठा दिया। महिला का आरोप है कि अंदर ले जाने के बाद वहां मौजूद चार से पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पति वहां आ गया और उस पर दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि अगर वह समझौता नहीं करती है तो उसकी वीडियो समाज में वायरल कर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। टीपीनगर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन किसी ने भी ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं की। मारपीट का मुकदमा पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें