फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने कैंटर चालक को घायल कर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने कैंटर चालक को घायल कर नकदी लूटी
विज्ञापन

बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात कार में सवार हथियारबंद बदमाशों ने कार चालक पर तमंचे की बट व डंडों से हमला कर 19 हजार रुपये लूट लिए। चालक ने गांव फिरोजपुर में भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
क्षेत्र के गांव करीमपुर भंडोरा निवासी सोनू पुत्र धनपाल सिंह ने बताया कि वह कैंटर पर चालक है। रविवार रात वह कैंटर लेकर मवाना से बिजनौर जा रहा था। मुख्य मार्ग पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास सड़क में बने गड्ढों की वजह से कैंटर की रफ्तार कम होने पर कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने कैंटर की चाबी निकाल ली और उससे 19 हजार रुपये मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट तथा लाठी डंडो से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव फिरोजपुर में भागकर बदमाशों से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। कैंटर चालक ने मोड़ खुर्द निवासी दो नामजद समेत छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है। थानाध्यक्ष रामौतार सिंह का कहना है कि मामला दोनों पक्षों में साइड देने को लेकर हुई मारपीट का है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाइक पर छोड़ने से इनकार पर मारपीट
बहसूमा। कस्बे के विवाह मंडप से बाइक पर गांव महमूदपुर छोड़ने से इनकार करने पर चार युवकों ने लाठी डंडों से हमलाकर एक युवक को घायल कर दिया। घायल ने थाने में नामजद तहरीर दी है। सोमवार को थाने में दी तहरीर में महमूदपुर सिखेड़ा निवासी राजू पुत्र सोहनपाल ने बताया कि रविवार रात गांव के ही एक युवक जबरन बाइक से गांव में छोड़ने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने तथा उसके तीन साथियों ने लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल राजू को हस्तिनापुर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें