फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार घूमने जा रहे थे दो दोस्त, अचानक बीच में हो गया ये बड़ा हादसा

Tue, 26 Jun 2018 12:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नहर में डूबने वाले युवकों को तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद से घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर गंगनहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक डूबा गया, जबकि एक बचकर बाहर निकल आया। पुलिस ने किसी तरह कार को गंगनहर से निकाला। यह घटना मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में हुई। 

विज्ञापन


गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी निवासी अंकुर त्यागी (29) पुत्र गजेंद्र त्यागी शनिवार रात अपने साथी टिंकू त्यागी (24) पुत्र सूबेराम त्यागी निवासी गांव जागस थाना छपरौली बागपत के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था। अंकुर ही कार को चलाकर गंगनहर पटरी मार्ग से ले जा रहा था। पुरकाजी क्षेत्र में पहुंचते ही देर रात करीब एक बजे अचानक कार बेकाबू हो गई और जब तक अंकुर उसे काबू कर पाता, अनियंत्रित कार गंगनहर में जा गिरी। कार गंगनहर में गिरने के बाद अंकुर किसी तरह गंगनहर से बाहर निकल आया और कम्हेड़ा चौकी पहुंचकर पुलिस को हादसे की सूचना दी। 

वहीं आनन फानन में इंस्पेक्टर पुरकाजी विजय सिंह व दरोगा तेजबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शुक्रताल, बेलड़ा व कम्हेड़ा से रात में ही गोताखोर व क्रेन मंगाकर गंगनहर में कार की तलाश शुरू कर दी गई। पूरी रात की तलाश के बावजूद कार का सुराग नहीं लगा। उधर, घटना की जानकारी पाकर बागपत से टिंकू त्यागी के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद रविवार सुबह फिर से कार व टिंकू की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


पढ़ें : परिवार पर टूटा कहर, शादी के छठवें दिन युवक की डूबकर मौत, नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

नहर में डूबे युवकों को तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर गोताखोरों ने कार को तलाश लिया, जिसके बाद क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। कार के गंगनहर से बाहर निकलते ही उसमें युवक की तलाश की गई, लेकिन वह कार में नहीं मिला। इस पर फिर से गंगनहर में युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक नतीजा सिफर ही रहा। गंगनहर से निकली कार से टिंकू त्यागी के नहीं मिलने पर फिर से अंकुर त्यागी से पूछताछ की गई तो उसने कार नहर में गिरते समय उसके कार में ही होने की बात कही।

वहीं, टिंकू त्यागी के नहीं मिलने पर उसके परिजनों ने अंकुर त्यागी पर ही बेटे को गायब कर कार को गंगनहर में गिराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पर पुलिस ने फिलहाल अंकुर त्यागी को थाने में ही बैठाते हुए उससे नए सिरे से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही गंगनहर में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को सोमवार को फिर से बुलाया गया है, ताकि दिन निकलते ही नहर में युवक की तलाश शुरू की जा सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें