फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Tue, 26 Jun 2018 11:55 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर में सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सरवट में कब्रिस्तान के सामने कबाड़ी की दुकान में सोमवार सुबह हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। महिला सहित चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट स्क्रैप में आए बम को तोड़ने के दौरान हुआ और यह इतना जबरदस्त था कि करीब बीस मीटर दूर तक इसका असर दिखाई दिया। कबाड़ी के आसपास मौजूद लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर भी इसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


मरने वालों में कबाड़ी नासिर निवासी सरवट, उसके मकान मालिक नवाजिश, पास में वेल्डिंग की दुकान करने वाले ताजिम और हादसे के वक्त यहां से गुजर रहे शहजाद निवासी खालापार थे। कबाड़ी के शरीर के तो पूरी तरह से चीथड़े उड़ गए। सरवट में कब्रिस्तान के सामने  खुड्डा गांव के मूल निवासी नवाजिश (50) पुत्र याकूब का मकान है। नासिर ने मकान के बाहर की दो दुकानों को किराए पर लेकर कबाड़ का काम शुरू किया था।  कुछ दिन पहले ही नासिर ने किसी से कबाड़ खरीदा था। माना जा रहा है कि इसमें कोई मिस बम था। नासिर सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे हथौड़े से बम को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, उसी समय तेज धमाके के साथ वह फट गया। विस्फोट से कबाड़ी नासिर, पास में ही खड़े मकान मालिक नवाजिश, पड़ोसी वेल्डिंग शॉप संचालक ताजिम, आटा चक्की संचालक नौशाद, राहगीर शहजाद आलम, यूसुफ, कौसरजहां व शोएब भी विस्फोटक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शहजाद आलम और ताजिम को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नवाजिश और यूसुफ को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान नवाजिश की भी मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को येलो टेप लगाकर सील करा दिया। जांच के लिए सहारनपुर एटीएस के साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड और मेरठ से सेना के बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। डीआईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अफसरों से घटना के संबंध में जानकारी ली।     
      
विस्फोट के मृतक व घायलों की सूची      
निसार पुत्र मुनफैत, निवासी सरवट (मृतक)      
नवाजिश पुत्र याकूब, निवासी सरवट (मृतक)      
शहजाद आलम पुत्र अताउर्रहमान, निवासी खालापार (मृतक)      
ताजिम पुत्र अलीहसन, निवासी इंदिरा कॉलोनी (मृतक)      
यूसुफ पुत्र अलीहसन, निवासी हाजीपुरा (घायल)      
कौसरजहां पत्नी कमरूद्दीन, निवासी सरवट (घायल)      
नौशाद पुत्र कय्यूम, निवासी सरवट (घायल)      
शोएब पुत्र इमरान, निवासी जनकपुरी (घायल)

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें