फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: खुदाई के दौरान मिला तोप का गोला, गांव में मची खलबली, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 04 Nov 2020 12:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तोप का गोला मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में हरी नगर गांव के जंगल में खुदाई के दौरान तोप का गोला मिला। इससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोले को अपने कब्जे में ले लिया। इसी साल जनवरी माह में यहां तोप भी मिली थी।

विज्ञापन


गांव गोधना निवासी मोनू कुमार के खेत हरि नगर में है। वह बुधवार को अपने खेत की मिट्टी उठवा रहा था। इसी दौरान मजदूरों को खेत में तोप का गोला दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रधान को दी। 

इसके बाद प्रधान नेपाल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर तोप के गोले को अपने कब्जे में ले लिया है। इसे शेरपुर के खादर में सुरक्षित दबा दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: 15 साल के बेटे ने रची थी खौफनाक साजिश, अब खुला ऐसा राज, अफसर भी हैरान
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरी नगर के जंगल में ही इसी वर्ष 20 जनवरी को एक तोप भी मिली थी, जिसे भारतीय किसान यूनियन और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने सूली वाला बाग में रख दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जबरन कब्जे में लेकर जांच के लिए आगरा भेज दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें