फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकरखेड़ा से लापता किशोरी का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं, सहेली के साथ बर्थडे मनाने गई थी मॉल

Sun, 01 Dec 2019 11:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में सहेली का बर्थडे मनाने गई 12 साल की किशोरी का 17 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। शनिवार को यह मामला और गहरा गया। किशोरी ने मॉल से आने के बाद अपनी एक सहेली के घर पर कपड़े बदले थे, उसके बाद वह लापता हुई थी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोरी को कौन ले जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के एक व्यापारी की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। किशोरी को कौन और क्यों ले गया, इसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई। किशोरी की लोकेशन दिल्ली में बताई जा रही थी। जहां पुलिस टीम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया कि बर्थडे पार्टी के दौरान किशोरी स्कूल ड्रेस में थी। लेकिन बाद में दूसरे कपड़े में मिली। जिस सहेली के घर उसने कपड़े बदले हैं, पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसपी सिटी से मिलकर बच्ची की बरामदगी की मांग की। एसपी सिटी ने बताया कि तलाश जारी है।

कंकरखेड़ा से दुबई पहुंची युवती का भी सुराग नहीं
कंकरखेड़ा निवासी शिक्षिका युवती से पाकिस्तान का युवक नदीम सोशल साइट से जुड़ा था। नदीम दुबई के एक होटल में काम करता था। चार नवंबर को ही युवती का पासपोर्ट बना था। आठ नवंबर की सुबह युवती का अपहरण हो गया था और वह रात को दुबई पहुंच गई थी।

जांच में सामने आया कि घर से निकलने के बाद युवती ने अपनी एक सहेली के घर कपड़े बदले थे। यह मामला संसद तक में उठ चुका है। लेकिन अभी तक युवती बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि कंकरखेड़ा की तरह ही ब्रह्मपुरी की किशोरी भी लापता हुई है। कहीं वह किसी गिरोह के चंगुल में तो नहीं फंस गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें