फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भरी चौपाल में कहा- तुम एसडीएम के लायक नहीं, फिर गाड़ी खड़ी कराकर दिया बस से जाने के आदेश

Sun, 01 Dec 2019 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसानों की समस्या सुनातीं डीएम सेल्वा कुमारी जे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सौरम गांव में जनचौपाल में किसान सम्मान निधि के किसानों की सूची उपलब्ध नहीं होने से गुस्साई डीएम सेल्वा कुमारी जे ने एसडीएम दीपक कुमार को हड़काया ही नहीं पैदल भी कर दिया। एसडीएम से सरकारी गाड़ी और फाइलें वहीं छोड़कर बस से जिला मुख्यालय जाकर आमद करने के लिए कहा। डीएम ने एसडीएम, लेखपाल और सप्लाई इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि भी जारी कर दी। 
विज्ञापन


डीएम ने शनिवार को शाहपुर ब्लाक के गांव सौरम में जन समस्याएं सुनने के लिए चौपाल लगाई थी। जनसमस्याएं सुनते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में चयनित किसानों की सूची लेखपाल से मांगी। लेखपाल ने बताया कि जो किसान गांव में नहीं रहते, ऐसे 175 किसानों को सम्मान निधि का पैसा नहीं दिया जा सका।

यह भी पढ़ें: यूपी: पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के बीच हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इन सभी किसानों की सूची मुझे दिखाओ। लेखपाल सूची नहीं दे पाए। डीएम ने एसडीएम दीपक कुमार से कहा कि जिन किसानों को पैसा नहीं दिया गया, उनकी सूची दें। एसडीएम ये सूची भी उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर डीएम नाराज हुईं और उन्होंने एसडीएम को जमकर हड़काया। जन चौपाल में इस वक्त सन्नाटा छा गया। नाराज डीएम ने एसडीएम से कहा कि वह इस पद के लायक नहीं है, गाड़ी को यहीं छोड़ दें। सरकारी फाइल भी यहीं रख दें और बस से मुख्यालय पर अपनी आमद कराएं। 

इसके बाद एसडीएम दीपक कुमार बस से मुख्यालय पहुंचे। डीएम ने शाम के समय ही एसडीएम दीपक कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप और गांव के लेखपाल योगेंद्र महले को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें