फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharanpur: हाजी इकबाल गैंग के सनी नागपाल की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, फार्म हाउस जमींदोज

Mon, 27 Jun 2022 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी गैंग के सदस्य सनी नागपाल की अवैध संपत्ति को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
buldozer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी गैंग के सदस्य सनी नागपाल के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को जनता रोड स्थित सनी नागपाल के फार्म हाउस पर पुलिस प्रशासन का बुलडोजर चल गया। हिस्ट्रीशीटर सनी नागपाल कई मामलों में वांछित है। 

उस पर जानलेवा हमला, गबन और अवैध रूप से संपत्ति कब्जाने का मुकदमा थाना जनकपुरी में दर्ज है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों में भी सनी नागपाल के खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU महापंचायत की तस्वीरें: नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध, मेरठ में उर्जा भवन पर जुटे किसान, धरनास्थल पर ही तलीं पूड़ियां

पिछले दिनों हुई कार्रवाई में सनी नागपाल के कनेक्शन खनन माफिया हाजी इकबाल से भी मिले थे। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर और पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन की टीम ने फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण तेरे बिना मानचित्र पास कराए सनी नागपाल ने अवैध निर्माण कराया था। पुलिस के साथ एसडीए की टीम ने फार्म हाउस और स्विमिंग पूल को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें