बसपा नेता ने किया कुकर्म, वीडियो वायरल
- अधिकारियों ने जांच कर सख्त कार्रवाई का दिया है आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ।
बसपा नेता की एक घिनौनी करतूत सामने आई है। बसपा नेता ने नौचंदी के जैदी फार्म में ले जाकर कुकर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा। पिता ने बताया उसका बेटा एक निजी कालेज में पढ़ता है। उसे शायरी व गाना गाने का शौक है। इस वजह से क्षेत्र में रहने वाला बसपा नेता ने उसके बेटे को अपने साथ लेकर जाता था। आरोप है कि उसने नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म विधानसभा चुनाव में सभा की बात कहकर अपने साथ ले गया। यहां पर नेता ने उनके बेटे के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने ड्राइवर से वीडियो बनवा ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार युवक से कुकर्म करते रहे। सोमवार को परिजन एसएसपी कार्यालय में पहुंचे और शिकायत की।