फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर में ठेकेदारी को लेकर मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित मलियाना पुलिस चौकी के सामने बुधवार शाम ठेकेदार के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। आरोप है कि पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि ठेकेदारी को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।
दौराला थाना क्षेत्र के सकौती टांडा निवासी जितेंद्र सिंह सड़क निर्माण के ठेके लेते हैं। उसके साथी के दूसरे ठेेकेदार अरुण शर्मा पर रुपये बकाया है। जितेंद्र सिंह अपने साथी को लेकर अरुण शर्मा से मिलने मलियाना पुलिस चौकी के पास आए थे। इसी दौरान दोनों ठेकेदारों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अरुण शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार जितेंद्र की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बताया गया कि गाड़ी में 1.95 लाख रुपये भी रखे थे, जिनको मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले लोग लूट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मलियाना चौकी इंचार्ज वहां मौजूद नहीं थे। दोनों पक्षों के बीच मामला चलता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। इस मामले की जानकारी पुलिस अफसरों को लगी, तब जाकर थाना पुलिस की नींद टूटी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ ठेकेदार जितेंद्र थाने में पहुंच गया। पीड़ित ने ठेकेदार अरुण शर्मा पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुुमार राय का कहना है कि पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें