शनिवार को दानिश घर जा रहा था। इसी दौरान गुस्साए नफीस ने उसे अपने दरवाजे से आवाज देकर बुला लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। बताया गया कि मोबाइल चुराने के आरोप में दानिश को इस कदर पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं दानिश की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को पास में पड़े खाली प्लॉट में फेंककर आरोपी फरार हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पिता को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और हंगामा कर दिया।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।