फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से डासना तक खुलीं एक्सप्रेसवे की दोनों लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से डासना तक खुलीं एक्सप्रेसवे की दोनों लेन
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के डासना से मेरठ खंड में वाहनों के चलने के लिए और आसानी हो गई है। मुरादाबाद गांव के पास चल रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के गर्डर रखने के कार्य को पूरा कर लिया गया है। सोमवार शाम सात बजे से एक्सप्रेसवे की दोनों लेन को खोल दिया गया है। इसमें डायवर्जन खत्म कर दिया गया है।
एक्सप्रेसवे के इस चौथे चरण के ऊपर से ही लुधियाना से लेकर कोलकाता तक जा रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का भी रूट है। इसी क्रम में इस कार्य को भी अब पूरा कर लिया गया है। अब आसानी से वाहन ओर अधिक फर्राटे के साथ दिल्ली की ओर जा सकेंगे। पहले मेरठ से दिल्ली वाली लेन की तरफ डायवर्जन किया हुआ था। अब एक्सप्रेसवे की छह लेन वाहनों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेरठ की सीमा में एक्सप्रेसवे एंबुलेंस सर्विस 1033 को तैयार करने के लिए मशीनों को लाया जा रहा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में दस मिनट में इस सुविधा पर रिस्पांस मिल सके। इसके लिए एक-दो दिन में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
मेरठ मोड़ से परतापुर इंटरचेंज 26 मिनट में
मेरठ मोड़ से चलकर वाया विजयनगर होते हुए एक्सप्रेसवे के चौथे चरण पर आने के बाद परतापुर इंटरचेंज पर आने में मात्र 26 मिनट लगे। जहां एक तरफ वाया मुरादनगर, मोदीनगर से आने में दो से तीन घंटे लग जाते थे, अब इस एक्सप्रेसवे ने सफर को सुहाना बना दिया है। मोदीनगर से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए राज चौराहे से हापुड़ रोड के रास्ते पर आठ किमी चलकर भोजपुर से प्रवेश और निकास द्वारा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

---
गलत दिशा में आने पर चालान काटे
ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में आने वाले वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। परतापुर इंटरचेंज पर गलत दिशा से आ रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। मेरठ से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले वाहन भूड़बराल से यू-टर्न न लेकर सीधे दायें अंडरपास से गुजरकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ना चाह रहे हैं। इससे दुुर्घटना होने का खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें