भाकियू महात्मा टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराया।
- फोटो : amar ujala
मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर किसानों और टोल कर्मियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ता आसपास के पांच गांव के लोगों के वाहनों को टोल में छूट देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।