इन जिलों के डीएफओ से मांगी पूरी परियोजना
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, संभल, अमरोहा, बदायूं, शहाजहांपुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, काशी वन्य जीव प्रभाग चंदौली, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया और वाराणसी।
पूरा प्रपोजल तैयार है
मुख्य वन संरक्षक परियोजना की तरफ से इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। हस्तिनापुर वन विभाग के गेस्ट हाउस को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पूरा प्रपोजल तैयार है।
- अदिति शर्मा, डीएफओ मेरठ
यह होगा पार्क में
पार्क में 100 स्थानीय प्रजातियों का संग्रहण होगा। जिसमें 50 वृक्ष, 20 झाड़ी, 10 लताएं, 10 विदेशी वृक्ष, 10 बांस एवं ताड़ प्रजाति।
झरने के रूप में जलस्र्रोत
- भ्रमण के लिए कच्चा मार्ग
- प्रवेश द्वार पर रहेंगे साइनेज
- विभिन्न बायोडायवर्सिटी हॉट-स्पॉट को चिह्नित कर प्राकृतिक रूप से विश्राम स्थल
- विभिन्न स्थानीय पौधों के विषय में ज्ञान पट्टिका
- बायोडायवर्सिटी कियॉश्क का विकास
- जैव विविधता के प्रसार हेतु मधुमक्खी पालन
- सुविधा केंद्रों के इर्द-गिर्द लॉन-फूल क्यारियों का विकास
- एक जिला- एक जैव उत्पाद सुविधा स्थल
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/