फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन

- गंगनहर पटरी पर नानू पुल के निकट दिया वारदात को अंजाम
- हथियारों के बल पर युवक से बाइक, सोने की चेन व तीन मोबाइल लूटे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंगनहर पटरी पर नानू पुल के निकट रविवार शाम बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने नानू निवासी युवक से बाइक, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिए। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके।
नानू गांव निवासी गौरव पुत्र छिद्दा सिंह रविवार शाम मेरठ की तरफ किसी काम से जा रहा था। गौरव ने बताया कि जब वह नानू गंगनहर पुल के निकट पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए रोक लिया और तमंचे के बल पर उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने सोमवार को थाने में घटना की तहरीर दी, जिसमें बताया कि बदमाश उससे बाइक व तीन मोबाइल व सोने की चेन लूट ले गए। लूटपाट के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें