फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने खजूरी में कराई जांच, नौ संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने खजूरी में कराई जांच, नौ संक्रमित मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक सोमवार को गांव खजूरी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर दवा वितरित की। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को दवा देकर होम क्वारंटीन कर गांव में सफाई अभियान एवं सैनिटाइज भी किया गया।
वैश्विक महामारी कोविड़ 19 का कहर गांवों में बढ़ता जा रहा है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की जांच में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सोमवार को हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने स्वास्थ्य विभाग के साथ गांव खजूरी में बुखार से पीड़ित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें दवा वितरित करते हुए घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने, हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोेने, आपस में दो गज की दूरी बनाकर रखने की अपील की तथा गांव में सफाई अभियान व सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई ग्रामीणों की जांच में नौ संक्रमित मरीज मिले। इन सभी को दवा देकर होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

---------
बाजार में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
परीक्षितगढ़। कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जबकि सरकार ने 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। कर्फ्यू का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना के कहर से हर तरफ लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग वायरस के शिकार हो रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। सरकार ने कर्फ्यू बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है। जिससे वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। लेकिन बाजारों की हालत देखकर तो नहीं लगता कि यह चेन टूटेगी। बाजारों में जुट रही भीड़ सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई रही हैं। व्यापारी भी ग्राहकों को सैनिटाइज नहीं कर रहे हैं। जिससे वायरस फैलता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें