फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने दंपती की कांवड़ की खंडित

विज्ञापन
बहसूमा मे थाने के सामने कावड़िया को समझती पुलिस। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। थाने के सामने कांवड़ लेकर खड़े हस्तिनापुर निवासी दंपती डॉ. माही व उसका पति राहुल को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने साइड मार दी। इससे कलश के ऊपर रखी केन से जल छलक गया। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने मुख्य मार्ग पर थाने के सामने ही हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। काफी देर गहमागहमी के बाद पुलिस ने दंपती को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


हस्तिनापुर के जे ब्लॉक के रहने वाले दंपती डॉ. माही और उसके पति राहुल हरिद्वार से 61 किलो जल कलश कांवड़ में लेकर हस्तिनापुर जा रहे थे। बहसूमा थाने के सामने विश्राम करने के लिए अभी रुक ही रहे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बुलेट के चालक ने उन्हें साइड मार दी। इससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होने की सूचना अन्य कांवड़ियों को लगी तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। डॉ. माही बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गई।
कांवड़िया हर हर महादेव की जयकारे लगाने लगे। पुलिस द्वारा काफी देर तक मानमनोव्वल करने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। थाना प्रभारी ने आरोपी बाइक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कांवड़ कलश के ऊपर लगी कैन में गंगाजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए और जाम खोल दिया। डाॅ. माही और उनके पति कलश कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें