मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड रोड स्थित बसंत होटल में हरियाली तीज महोत्सव.....संवाद
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और वैश्य समाज महिला मेरठ ने रविवार को सूरजकुंड रोड स्थित बसंत होटल में तीज महोत्सव मनाया। जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर सावन के गीतों पर डांस किया। साथ ही विभिन्न प्रकार के गेम भी खेले और पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम आयोजिका एवं अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में सभी को जानकारी दी। संचालन वृंदा गोयल, राधा सिंघल, पायल गुप्ता ने किया। निर्देशन मंजू गुप्ता ने किया। नवविवाहिता साक्षी सिंघल ने वृंदा गोयल को उनकी पहली तीज पर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी मनिका शर्मा और डॉली गुप्ता ने सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डाॅ. रश्मि, अनीता रीना, मंजू, भारती, रूबी, अनुराधा, पायल, मीना, हिमानी, कविता, रिशु, कृति, सुमन, दीपा, दिविशा, अंजलि, शशि, क्षमा, किरण, शालू, मयूरी, विमला, शैली आदि मौजूद रहे। संवाद