उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को एक साढ़े तीन साल के बच्चे की घर में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसर अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती बेगमसराय निवासी अश्लूब अहमद ने बताया कि उनके छोटे भाई महफूज का साढ़े तीन साल का पुत्र बिलाल घर में ही बने स्विमिंग पूल के पास खेल रहा था। अचानक वह पैर फिसलने से स्विमिंग पूल में जा गिरा और डूब गया।
यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर हत्या: चीख-चीखकर जिंदगी की गुहार लगाता रहा साजिद, चाचा चाकूओं से ताबड़तोड़ करते रहे वार, तमाशबीन बनी रही भीड़
इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी परिजन की निगाह डूब रहे बच्चे पर पड़ी। तुरंत बच्चे को स्विमिंग पूल से निकालकर निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, सभासद अफजाल अंसारी, कलवा कुरैशी, अनील नारायण नारायण, निर्मल मिश्रा आदि सहित काफी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।