राम कुंवर, सतेंद्र का भले ही नशा करने का विरोध करता थे पर सतेंद्र से उसे बेहद लगाव था। शराब के नशे में भिड़ने के बाद दोनों एक साथ हो जाते थे। दोनों के झगडे़ में कोई ग्रामीण सतेंद्र को पीट देता था तो पिता उसके खिलाफ पुलिस में प्रार्थना पत्र दे आते थे। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र के मुताबिक पिता-पुत्र रोज आपस में झगड़ते थे। सतेंद्र नशा करने से बाज नहीं आता था। नशे में अगर कोई गांव वाला सतेंद्र से पिता का अपमान करने पर मारपीट कर देता था तो पिता सतेंद्र को थाने ले जाकर उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दे आते थे। गांववालों ने भी बाप-बेटे के झगडे़ के बीच में पड़ना बंद कर दिया था। घटना के दौरान भी राम कुंवर को बचाने कोई गांव वाला नहीं आया।
शराब के कारण छोड़ गई पत्नी
राम कुंवर के बडे़ बेटे अंतराम की चार साल पहले मौत हो गई। सतेंद्र की दो शादी हुई। शराब के नशे में सतेंद्र दोनों पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों पत्नी इस कारण उसे छोड़ गई। इसके बाद भी सतेंद्र ने शराब पीनी नहीं छोड़ी।
पीछे से किए पिता के सिर पर वार
पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान घर पर केवल शांति थी। शांति के दो बेटे गंज में छड़ी जाहर दीवार के मेले में गए थे। सतेंद्र रविवार की रात पिता से भिड़ गया। उसने पिता को मारने के लिए पहले डंडा उठाया। पिता उससे बचने के लिए शांति के पीछे जा छिपे। सतेंद्र ने नशे में फावड़ा उठाकर पीछे से पिता के सिर पर वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक शांति के दोनों बेटे अगर घर पर होते तो शायद वारदात नहीं होती।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/