फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: रात के अंधेरे में चल रहा था अवैध खनन, तीन थानों की पुलिस ने मारा छापा, दो जेसीबी व छह डंपर पकड़े

Sat, 25 Jun 2022 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

अवैध खनन पर डीआईजी के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीओ ठाकुरद्वारा सहित तीन थानों की पुलिस ने छह डंपर और दो जेसीबी सीज किए हैं। खनन निरीक्षक ने भी डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
जब्त किए गए जेसीबी व डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थानाक्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे अवैध खनन पर डीआईजी स्तर से पुलिस की बडी कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडकंप मच गया । सीओ ठाकुरद्वारा के नेतृत्व में मिट्टी से भरे छह डंपर दो जेसीबी को पकड़कर थाने खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की आधी रात को डीआईजी के निर्देशन में ठाकुरद्वारा सीओ सागर जैन के नेतृत्व में स्योहारा थाने पर बिना सूचना दिए क्षेत्र चल रहे अवैध खनन पर बडी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी व आधा दर्जन डंपर जब्त कर लिए और थाने पहुंचाए।

छापेमारी के दौरान तीन थानों की पुलिस फोर्स ने यह कार्रवाई की है। लगभग तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने किसी को भागने का मौका तक नहीं दिया। कार्रवाई के दौरान नौ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। रात के अंधेरे मे चल रहे खनन पर जिले के किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के एक भाजपा के वरिष्ठ नेता की शिकायत पर डीआईजी स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संकट का सोचें हल: पाताल पहुंचा पानी, मेरठ के नौचंदी और शास्त्रीनगर में 26 मीटर नीचे भूजल

डीआईजी ने इसकी जिम्मेदारी आईपीएस सागर जैन को दी जो पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जब उनसे इस संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था कि स्योहारा थाना क्षेत्र मे बडे़ पैमाने पर खनन चल रहा है।

सूचना मिलते ही टीम गठित कर रात के अंधेरे मे छापेमारी की गई तो खनन करते हुए दो जेसीबी और छह डंपर जब्त कर थाने भेजे गए। संबंधित अधिकारी को इसकी सूचना दी गई और आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया।
विज्ञापन


खनन पर शिकंजे की इस बड़ी कार्रवाई के बाद खनन निरीक्षक बृजेश कुमार भी स्योहारा पहुंचे। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध खनन चल रहा था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर छह डंपर व दो जेसीबी को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें