फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: तालाब में डूबने से युवक की मौत, दो दिन पहले हुई थी शादी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 14 Mar 2024 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में रटौल थानाक्षेत्र में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


रटौल थानाक्षेत्र के गौना गांव में रिंकू(28) पुत्र राजबीर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान की भूमि में अवैध रूप से तालाब बना दिया गया है। इससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। आज हुए हादसे में दो परिवार उजाड़ दिए। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें