फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बड़ा इनामी बद्दो इंस्टाग्राम पर एक्टिव, फिर डाली नई पोस्ट, बेटे की जिंदगी बर्बाद करने का लगाया आरोप

Fri, 22 Sep 2023 03:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पांच लाख का इनामी बद्दो फिर से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गया। बद्दो ने इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट डाली है। बद्दो ने पुलिस पर बेटे की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो इंस्टाग्राम पर फिर एक्टिव हो गया। उसने पोस्ट कर पुलिस अधिकारियों पर बेटे सिकंदर को फंसाने का आरोप लगाया है। पूर्व डीजीपी के कहने पर बेटे की जिंदगी खराब करने का आरोप बद्दो ने पुलिस पर लगाया है।

विज्ञापन


पोस्ट में लिखा है कि पूर्व डीजीपी मुझे नहीं मार पाया तो मेरे बेटे के पीछे लग गया। उसे मारने के लिए बड़े-बड़े बदमाश हायर किए। पूर्व डीजीपी जिस ताकत के दम पर यह जुल्म कर रहा है, यह ताकत सरकार, सत्ता, नौकरशाहों और मीडिया के कंधों पर टिकी है। जिसकी एक्सपायरी डेट है।

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे लिखा कि मेरी हिम्मत और ताकत मेरे अपने कंधों पर टिकी है, जिसकी कोई भी एक्सपायरी डेट नहीं है। बद्दो ने अपने बेटे सिकंदर का पुराना फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पोस्ट की है। बद्दो ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा की थी। 2019 से पांच लाख का इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो फरार चल रहा है। बद्दो मेरठ के एक होटल से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें