फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरुकता घटी: मेरठ में बड़ों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा पूरा, बच्चों का अधर में लटका

Mon, 15 Nov 2021 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ में लोगों में कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति जागरूक की कमी है। अभी 742670 लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। लिहाजा बच्चों और 18 साल से कम उम्र के किशोरों का 14 नवंबर से शुरू होने वाला टीकाकरण अटक गया है।
विज्ञापन


पहले 13 नवंबर तक 18 साल से ज्यादा उम्र के 2549504 लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य था। इसके बाद बाल दिवस पर 18 साल से कम उम्र वालों का टीकाकरण शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन बड़ों का ही टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है।  

जिले में अब तक 1806834 कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 926431 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। सोमवार को 187 बूथों पर 34360 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


30 तक लक्ष्य करेंगे पूरा : जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि अब 30 नवंबर तक हर हाल में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण किया जाएगा।
  
बंसीपुरा में पहली डोज का टीकाकरण पूरा
दौराला के गांव बंसीपुरा में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोनारोधी पहली डोज लग चुकी है। ऐसा होने वाला जिले का यह पहला गांव हैं। सोमवार को डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पर ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और चिकित्सकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें