ई-मास्टर बोर्ड की सप्लाई प्रभावित
चीन और जापान से आने वाली चिप और ई मास्टर बोर्ड की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में गाड़ियों का उत्पादन 40 प्रतिशत तक रह गया है। त्यौहारी सीजन में डिमांड चरम पर है। ऐसे में बुकिंग होने के बावजूद कंपनी डिलीवरी नहीं दे पा रही हैं।
सीएनजी की सर्वाधिक वेटिंग
मारुति की सीएनजी गाड़ियों की सर्वाधिक वेटिंग है। प्रतिदिन से 3 से 4 गाड़ियों की डिलीवरी दे पा रहे हैं। धनतेरस पर अधिकतम 50 गाड़ियों की डिलीवरी होगी। - जफर खान, जीएम सेल्स, राधा गोविंद ऑटोमोबाइल, डीलर मारुति
तुरंत डिलीवरी नहीं हो पाएगी
बड़ी संख्या में लोगों ने गाड़ी बुक कराई हैं। विवाह सीजन में भी डिमांड है। ऑन द स्पॉट डिलीवरी के लिए शोरूम में टाटा की कोई कार उपलब्ध नहीं है। - गौरव गुप्ता, एमडी, वासु ऑटोमोबाइल, डीलर टाटा।
चार-छह माह का दे रहे समय
गाड़ियों के आर्डर बहुत ही लिमिटेड कर दिए हैं। बुकिंग के लिए आने वाले लोगों को पूर्व में ही अवगत करा देते हैं कि डिलीवरी में 4 से 6 माह तक समय लगेगा। - मसूद खान, जीएम सेल्स, दास हुंडई।
किया की 250 वेटिंग
महिंद्रा के दो डीलर हैं, 200 से अधिक वेटिंग है। धनतेरस पर किया की 50 गाड़ियों की डिलीवरी हो पाएगी। दिसंबर से व्यवस्था में सुधार आने की संभावना है। - सिद्धार्थ जैन, डीलर किया एवं महिंद्रा