फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मेरठ में एसपी सिटी दफ्तर के सामने कपड़ा व्यापारी के अपहरण का प्रयास, घायल

Tue, 07 Dec 2021 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में दवा लेकर वापस लौट रहे व्यापारी के अपहरण का प्रयास किया गया। घटना एसपी सिटी दफ्तर के सामने हुई। इस दौरान व्यापारी  खुद को छुड़ाने के प्रयास में घायल हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी नवाब मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कांच का पुल निवासी नवाब मलिक 50 पुत्र मकसूद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घंटाघर घर के पास जराह की दुकान पर दवा लेने आए थे । 
विज्ञापन


बताया गया कि वह दवा लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एसपी सिटी दफ्तर के सामने पहुंचे वैगन आर कार सवार दो बदमाशों कार में खींचने की कोशिश करने लगे। इस दौरान व्यापारी  खुद को छुड़ाने के प्रयास में घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें : LIVE परिवर्तन संदेश रैली: सपा-रालोद की रैली के लिए जुटी भीड़, 36 गांवों के लोग अखिलेश और जयंत को बांधेंगे पगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यापारी के शोर मचाने पर बदमाश कार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची देहली गेट पुलिस व्यापारी से पूछताछ कर रही है । पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। उधर, कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहा है। व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें