फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोर्ट में पेशी पर आए कुख्यात बदमाश की गोलियों से भूनकर हत्या, जज ने भागकर बचाई जान

Tue, 17 Dec 2019 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घटना के बाद मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सात माह पूर्व नजीबाबाद में हुई बसपा नेता हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश शाहनवाज को हाजी अहसान की दूसरी पत्नी के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सीजेएम कोर्ट के अंदर पिस्टलों से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद शाहनवाज का साथी जब्बार कोर्ट से फरार हो गया। इस घटना से जजी में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने वाले तीनों शूटरों पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस फरार जब्बार की तलाश में लगी है।
 


 

नजीबाबाद में 28 मई को मोहल्ला पठानपुरा निवासी बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की गुरूद्वारे के पास स्थित उनके गुरूनानक कांप्लेक्स के अंदर दो शूटरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन

हाजी अहसान की हत्या नजीबाबाद की किसी बड़ी प्रॉपर्टी के विवाद से जोड़कर देखी जा रही थी। पुलिस की जांच में पता चला कि अहसान व उसके भांजे की हत्या नजीबाबाद थाने के गांव कनकपुर निवासी कुख्यात बदमाश शाहनवाज ने अपने गांव के ही दानिश, गांव खाईखेड़ी निवासी जब्बार से कराई है। गांव उब्बनवाला निवासी दानिश हत्या कराने के लिए जब्बार व दूसरे दानिश को बाइक से लेकर आया था। पुलिस ने उब्बनवाला के दानिश को दबोचकर इस हत्याकांड का खुलासा किया था। 

इसके बाद गांव कनकपुर का दानिश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शाहनवाज ने जब्बार के साथ पिछले दिनों दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। दोनों तिहाड़ जेल में बंद थे। मंगलवार को अहसान व शादाब हत्याकांड में शाहनवाज व जब्बार को दिल्ली पुलिस न्यायिक हिरासत में बिजनौर सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाई थी। सीजेएम कोर्ट में दिन में करीब एक बजकर 40 मिनट पर दोनों एक साइड में कोर्ट की दीवार से सटे खड़े थे। सामने अन्य लोगों के साथ हाजी अहसान की दूसरी पत्नी शीलकुंज कॉलोनी बिजनौर में रहने वाली रिजवाना का बेटा साहिल, किरतपुर के मोहल्ला राघड़ान निवासी अफराज पुत्र अकरम, शामली जिले के लोनीखेड़ा निवासी जयपाल का पुत्र सुमित भी मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ने पिस्टल से शाहनवाज व जब्बार पर सीजेएम कोर्ट में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। कोर्ट में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद अधिवक्ता व अन्य लोग भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदिर्शियों के अनुसार सीजेएम योगेश कुमार ने मेज के पीछे छिपकर जान बचाई। इसके बाद वे अपने चैंबर में चले गए। 

शाहनवाज को कोर्ट में ही गोलियों से भूनकर मार डाला। जब्बार वहां से भाग गया। कोर्ट में मौजूद कोर्ट मोहर्रिर मनीष ने एक शूटर को दबोचने की कोशिश की तो उस पर भी तीनों ने गोली चला दी। पैर में गोली लगने से मनीष घायल हो गया। विकासनगर बटालियन दिल्ली का सिपाही संजीव भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। इस घटना से जजी में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जजी पहुंची। सीजेएम कोर्ट को बंद कर दिया। वहां किसी को नहीं जाने दिया। काफी देर बाद पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले तीनों हत्यारोपियों को थाने ले गई। शाहनवाज के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस फरार जब्बार की तलाश में जुटी है। 

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जब्बार मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपी दोनों की हत्या करने आए थे। पुलिस जब्बार की तलाश में जुटी है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें