फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क में मिला बाघिन का शव, अधिकारियों में मचा हड़कंप, बताई मौत की ये वजह

Tue, 17 Dec 2019 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कालागढ़ वन क्षेत्र में मिला टाइगर का शव। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन

बिजनौर के कालागढ़ में कार्बेट नेशनल पार्क में एक बाघिन का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने इसे आपसी संघर्ष का परिणाम बताया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह कार्बेट नेशनल पार्क में बिजरानी के जंगलों में एक वयस्क बाघिन का शव गजेंद्र के गश्ती दल को घने जंगलों के बीच मलानी ब्लॉक के कक्ष संख्या 13 में मिला। इसकी सूचना उसने उच्च अधिकारियों को दी।

तत्काल ही मौके पर कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार पहुंचे। निदेशक ने अधिकारियों को वन क्षेत्र में आसपास के स्थानों को देखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्बेट नेशनल पार्क के पशु चिकित्सा डॉक्टर दुष्यंत कुमार को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क वार्डन रामाकांत तिवारी ने बताया कि मौका स्थिति को देखने के बाद स्पष्ट हो जाता है कि यह आपसी संघर्ष का मामला है। इस संघर्ष में वयस्क बाघिन की जान चली गई। बाघ ने बाघिन को कई स्थानों से नुकसान पहुंचाया है। उसकी गर्दन तोड़ दी है। उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी हैं।

वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने बताया गश्ती दल बाघ की सघन तलाश में लगे हैं। यह भी देखा जा रहा है। कहीं, दूसरे बाघ को भी इस लड़ाई में कोई चोट तो नहीं आई। मृत बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। यह आपसी संघर्ष का ही मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें