फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बन्द कराने पर मंडप मैनेजर पर हमला, संचालक को भी दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बंद कराने पर मंडप मैनेजर पर हमला, संचालक को भी दौड़ाया
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक मंडप में डीजे बंद कराने से नाराज कुछ युवकों ने मैनेजर पर हमला कर दिया। संचालक ने आपत्ति की तो उन्हें भी दौड़ा लिया गया। कई लोगों को चोटें आईं। बाद में हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। अभी तक किसी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
जयभीम नगर निवासी महेंद्र का रतिराम पैलेस के नाम से विवाह मंडप है। शनिवार को मुजफ्फरनगर से एक बारात मंडप में आई थी। डीजे पर काफी युवक डांस कर रहे थे। रात 10 बजते ही मंडप के मैनेजर बिट्टू ने डीजे बंद करा दिया। यह बात डांस फ्लोर पर नाच रहे कुछ युवकों को खटक गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मैनेजर ने संचालक महेंद्र को बताया तो उनका बेटा अंकित भी वहां आ गया। आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों ने मैनेजर से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक ने इसका विरोध किया तो उनको भी दौड़ा लिया। मारपीट में कई लोगों को चोट आई। लोगों को इकट्ठा होते देख लोग वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर घायलों को उपचार दिलवाया। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें