फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार गार्ड की मौत
विज्ञापन

गंगानगर। शनिवार रात ड्यूटी करके साइकिल से घर लौट रहे एक गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के खनौदा गांव निवासी निवासी 50 वर्षीय कर्मबीर सिंह साकेत के पास कॉलोनी में गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार रात वह ड्यूटी पूरी करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुल्हैड़ा चौहान गांव के पास किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस को सड़क किनारे शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। गंगानगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें