फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर जीशान पव्वा की नहीं मिली संपत्ति, बेनामी संपत्ति पर निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्की के लिए गैंगस्टर जीशान पव्वा की नहीं मिली संपत्ति
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी गैंगस्टर जीशान पव्वा की लालकुर्ती पुलिस को कोई संपत्ति कुर्क करने के लिए नहीं मिली। सभी संपत्ति उसके भाई और परिवार के नाम पर है। ऐसे में पुलिस को कुर्क करने में कठिनाई आ रही है। वहीं, बेनामी संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
सदर बाजार थाने में गैंगस्टर में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे। पहला मुकदमा इकबाल कबाड़ी, दूसरा मुकदमा हाजी गल्ला, तीसरा मुकदमा मन्नू कबाड़ी और चौथा मुकदमा जीशान पव्वा पर दर्ज किया गया था। सभी मुकदमों की विवेचना लालकुर्ती पुलिस कर रही है। जीशान पव्वा के अलावा बाकी तीन कबाड़ियों की संपत्ति तो कुर्की कर दी गई, लेकिन जीशान की संपत्ति को लेकर यह कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि अब जीशान की बेनामी संपत्ति की जांच की जा रही है। जीशान के खिलाफ सदर, देहली गेट, परतापुर सहित शहर के कई थानों में 15 से अधिक केस दर्ज हैं। कई बार पव्वा जेल जा चुका है। जेल से जमानत पर छूटने पर फिर से चोरी और लूट के वाहनों का कटान करना शुरू कर देता था। इसके बाद पुलिस ने इस पर भी गैंगस्टर लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें