फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायक नहीं खलनायक हूं मैं: मेरठ में सेल्फी प्वाइंट पर युवक ने लहराया तमंचा, वीडियो वायरल

Mon, 20 Dec 2021 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर लगे आई लव मेरठ सेल्फी प्वाइंट पर एक युवक ने फिल्मी गाना बजाकर सरेआम हथियार लहराया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हैरान करने वाली बात है कि इसी क्षेत्र में एक तरफ एसएसपी तो दूसरी तरफ एसपी देहात का आवास है। 
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कमिश्नरी कार्यालय के बाहर बने ‘आई लव मेरठ’ सेल्फी प्वाइंट पर एक युवक हथियार लहराता हुआ टशनबाजी में दिख रहा है। एक साथी उसका वीडियो बना रहा है। 30 सेकंड का यह वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यह वीडियो हाल ही का बताया जा रहा है। नायक नहीं खलनायक हूं मैं... गाने पर टशन में युवक टहलता हुआ दिख रहा है। कमिश्नरी ऑफिस के बाहर हाथ में पिस्टल लहराते हुए युवक की एक साथी वीडियो बना रहा है तो एक अन्य युवक इन दोनों का वीडियो बना रहा है।

यह भी पढ़ें: मेरठ बार एसोसिएशन की मतगणना पर रोक: तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच, चार प्रत्याशियों की शिकायत पर लिया संज्ञान
विज्ञापन


यहां से चंद कदमों की दूरी पर एसएसपी तो दूसरी ओर एसपी देहात का आवास भी है। इसके बावजूद इन युवकों में कोई खौफ नहीं दिख रहा है। वीआईपी एरिया में यह वीडियो वायरल होने से पुलिस की लापरवाही भी उजागर हो रही है। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट से भी संपर्क किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सदर थाने के सामने रिवाल्वर के साथ दबोचा, मुकदमा दर्ज
सदर बाजार थाने के सामने पुलिस ने गश्त के दौरान रिवॉल्वर के साथ युवक को पकड़ा। उसके पास से दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पुलिस को देखकर बंद गली में घुस गया था। पुलिस गश्त कर रही थी। तभी कुछ युवक खड़े दिखाई  दिए। जैसे ही जीप उनके  पास पहुंची तो युवक भागने लगे। टीम ने युवकों को पीछा किया तो सामने से पीआरवी भी आ गई। इस दौरान एक युवक थाने के पास ही बंद गली में घुस गया।  उसके पास से एक रिवाल्वर बरामद हुई। युवक ने अपना नाम शिवम राणा निवासी ब्रह्मपुरी बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें