फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 : पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर समेत सपा से तीन और भाजपा से एक प्रत्याशी ने किया नामाकन

Wed, 19 Jan 2022 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सर्वसमाज का वोट हमारे साथ है। इस बार चुनाव जीतकर समाज की सेवा करेंगे। पहले में सरकार में रहा जिससे समय नही दे सका। पिछले पांच वर्षों में अब इनकी कमियों के बारे में पता लग गया है।
विज्ञापन
shahid manjoor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए बुधवार से प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन करना शुरू कर दिया है।  पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है 14 जनवरी से 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया को किया जाना है ।
विज्ञापन


आज सुबह से ही कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। दोनों तरफ से अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए नारेबाजी करते हुए प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाजवादी पार्टी से किठौर से प्रत्याशी पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सरधना से अतुल प्रधान हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने नामांकन किया। वहीं भाजपा से सिवालखास से प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह ने अपना नामांकन किया।

सर्वसमाज हमारे साथ : शाहिद मंजूर
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सर्वसमाज का वोट हमारे साथ है। इस बार चुनाव जीतकर समाज की सेवा करेंगे। पहले में सरकार में रहा जिससे समय नही दे सका। पिछले पांच वर्षों में अब इनकी कमियों के बारे में पता लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन है ही नहीं : मनिंदरपाल सिंह
हमारे साथ किसान है । अब गठबंधन भी नही है। अब तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को टिकट दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें