फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गुड़ की कढ़ाई में फेंकी गई युवती से मिलने पहुंचे आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर, परिजनों को मदद का दिया भरोसा

Thu, 04 Jan 2024 08:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

घटना होने के बाद भी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया। आसपा के बागपत की टीम ने जब पुलिस पर दबाव बनाया तो मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
युवती से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के धनौरा सिल्वरनगर में गन्ने का रस गर्म करने वाली कढ़ाई में फेंकी गई युवती को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का हाल जानने के लिए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे। युवती और उसके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी परिवार बागपत के धनौरा सिल्वरनगर गांव के कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए गया था। आरोप है कि परिवार की युवती के साथ कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू और संदीप ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीड़िता को आरोपियों ने रस की खौलती कढ़ाई में फेंक दिया था। युवती बुरी तरह से झुलस गई थी।

गुरुवार को मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के लिए आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया। आसपा के बागपत की टीम ने जब पुलिस पर दबाव बनाया तो मुकदमा दर्ज किया गया।

यही है बेटी बचाओ की हकीकत: चंद्रशेखर
आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण कहां है। भाजपा  अनुसूचित जाति का सम्मेलन कर केवल, उन्हें बेवकूफ बनाकर वोट बटोरती है। कोई भी भाजपा पदाधिकारी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। यह घटना दबा दी गई है। परिवार पूरी तरह से डरा हुआ है। परिवार की हर संभव मदद के लिए तैयार है और उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी वह बागपत के प्रशासन से मिलेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव
पीड़िता की मां ने कहा कि कोल्हू के कुछ लोगों ने यहां आकर भी परिवार पर फैसला करने का दबाव बनाया है। हम फैसला नहीं करेंगे। न्याय के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। कानून से इंसाफ मांगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें