विवाहिता से घर में घुसकर की छेड़छाड, केस दर्ज
एक सिरफिरा विवाहिता से दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेल करने लगा। परेशान विवाहिता अपने मायके पहुंची तो आरोपी पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया और घर में घुसकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने विवाहिता की पिटाई कर दी।
विवाहिता के परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। भोजपुर के एक गांव निवासी युवती की शादी 13 साल पूर्व मेरठ के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि ससुराल में एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद आरोपी विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रोहित निवासी मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।