फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2023: अन्नु का जोरदार स्वागत, जश्न के दौरान भाई हादसे में घायल, थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल

Sat, 07 Oct 2023 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अन्नू रानी आज अपने गांव पहुंचीं। यहां परतापुर के काशी टोल प्लाजा से उनके गांव तक जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, अन्नु का भाई सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अन्नू रानी का स्वागत, अस्पताल में भर्ती भाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोवर खिलाड़ी अन्नु रानी का गांव वापसी पर आज को जोरदार किया गया। उनके स्वागत की ग्रामीणों ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी। गांव का नाम रोशन करने पर क्षेत्र के लोग अन्नु रानी का स्वागत करने के लिए बेताब दिखे। सुबह से ही अन्नु के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उधर, सड़क हादसे में अन्नु का भाई घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि हादसे के मामले में अन्नु रानी सरधना थाने में तहरीर देने पहुंची हैं। 
विज्ञापन


चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों में भारत का नेतृत्व करते हुए बहादरपुर गांव निवासी किसान अमरपाल की बेटी अन्नु रानी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसके बाद से परिजन, ग्रामीण व आसपास के लोग बेटी अन्नु रानी के स्वागत के इंतजार में पलकें बिछाए थे।
 

अन्नू रानी - फोटो : Amar Ujala
आज अन्नु रानी अपनी मातृभूमि लौटी हैं। अन्नु रानी के दबथुवा पहुंचने के दौरान कंकरखेड़ा बाइपास से ही ग्रामीण अन्नु रानी का स्वागत करना शुरू किया। उनके परतापुर पहुंचने से लेकर गांव पहुंचने तक फूलमालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि वह पदक जीतने के बाद से बेटी के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। अन्नु के पिता अमरपाल का कहना है कि उन्हें बेटी के घर आने का बेसब्री से इंतजार था। अन्नु सुबह 11 बजे कंकरखेड़ा पहुंची, जहां से ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का स्वागत कर घर तक ले जाया गया।

अस्पताल में भर्ती अन्नू रानी के भाई जितेंद्र - फोटो : Amar Ujala
वहीं अन्नू रानी के भाई जितेंद्र कुमार का सरधना जाते समय एक्सीडेंट हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर कैलाशी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

अन्नू रानी को पहनाया चांदी का मुकुट - फोटो : Amar Ujala
वहीं जश्न के बीच अन्नू रानी को कंकरखेड़ा के पायल फर्नीचर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने अन्नू रानी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

अन्नू रानी का स्वागत करते परिजन - फोटो : Amar Ujala
कंकरखेड़ा से जश्न के बीच अन्नू रानी अपने गांव के लिए निकलीं। यहां गांव में पहुंचते ही उन पर पुष्पवर्ष की गई। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। इसके बाद जैसे ही अन्नू रानी अपने घर पहुंची तो परिजनों ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। उनके आवास पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें