फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून से बेखौफ: हस्तिनापुर में युवक ने हथियारों की सफाई करते हुए बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 07 Oct 2023 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में एक युवक का खुलेआम हथियारों की सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
हथियार के साथ युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उक्त युवक हथियारों की सफाई करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का वीडियो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युक्त युवक हथियारों के साथ बैठकर उनकी सफाई करता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

इस मामले में हथियारों के साथ बैठे युवक का कहना है कि यह उनके लाइसेंसी हथियार हैं जो उसके भाई के नाम है जिनकी वह सफाई कर रहा था। जबकि यह वीडियो करीब तीन वर्ष पुराना है। किसी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

उसने बताया कि जंगल में उनकी एक फैक्ट्री है जिसकी सुरक्षा के लिए उनके पास लाइसेंस की हथियार हैं। उसका और उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है वह साफ सुथरी छवि के आदमी हैं।

जबकि वायरल वीडियो क्षेत्र में सनसनी बना हुआ है। इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है वायरल वीडियो उनके पास अभी नहीं पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें