ओवैसी लगातार खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे पर
ओवैसी लगातार खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे पर हैं। मेरठ के किठौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में भी ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया था। आज मेरठ में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की दूसरी जनसभा होने जा रही है सभी जन सभाओं में ओवैसी के निशाने पर जहां भारतीय जनता पार्टी थी तो वहीं समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर भी उन्होंने जमकर राजनीतिक तीर साधे थे। खासतौर से मुजफ्फरनगर में ओवैसी जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने 2013 में हुए दंगों का भी जिक्र किया था ऐसे में आज क्रांति की नगरी मेरठ जब ओवैसी आते हैं। तो वह इस अंदाज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हैं किस अंदाज में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना चाहते हैं और किस अंदाज में गठबंधन पर निशाना चाहते हैं यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा।
अतीक अहमद या उनकी पत्नी मेरठ से लड़ सकते हैं चुनाव
पूर्वांचल के बाहुबली नेता अतीक अहमद साबरमती जेल में हैं। लेकिन मेरठ में उनके परिवार की सक्रियता बढ़ गई है। चर्चा है कि मेरठ शहर सीट से अतीक या उनकी पत्नी ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। अतीक अहमद के बेटे अली ने भी इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने मीडिया को बताया कि मेरठ का मुसलमान बात का पक्का है। मैं अब्बू से कहूंगा कि आगामी विधानसभा चुनाव मेरठ से लड़ें। हमारे नेता असदुद्दीन ओवैसी हैं, अगर वो मेरठ से चुनाव लड़ने को कहेंगे, तो जरूर लड़ेंगे। शहर सीट से अतीक अहमद या उनकी पत्नी शाईस्ता का ओवैसी की पार्टी से टिकट हो सकता है।