फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 50 लाख के जेवरात लेकर फरार हुआ कारीगर नाजीर, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Fri, 06 Oct 2023 06:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime News : मेरठ में ज्वेलर्स की दुकान से एक कारीगर 50 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया। इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नील की गली से एक कारीगर पॉलिश के लिए दिए गए चार सराफ के 50 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गया। शुक्रवार को सराफ जेवरात लेने पहुंचे तो कारीगर के भागने की जानकारी हुई। व्यापारियों ने देहली गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


देहली गेट के नील गली में बांके बिहारी मार्केट में अक्षत जैन की पाश्वी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वे सोने के जेवरात बनवाने का कार्य करते हैं। वे दूसरे लोगों के जेवरात का भी काम कराते हैं। तीन अक्तूबर की शाम छह बजे अक्षत जैन ने नाजीरुद्दीन उर्फ नाजिर पुत्र कौसर अली की नील गली में न्यू सरदार मार्केट स्थित दुकान पर 530 ग्राम सोने के जेवरात पॉलिश करने के लिए दिए थे।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन

नाजीरुद्दीन ने छह अक्तूबर को जेवरात पॉलिश करके देने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे अक्षत जैन ने अपने कर्मचारी को जेवरात लेने के लिए नाजीरुद्दीन की दुकान पर भेजा तो पता चला कि वह भाग चुका है। उसके बारे में जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अक्षत ने इसकी जानकारी सराफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी तो वे देहली गेट थाने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

अक्षत के अलावा न्यू सरदार मार्केट में दुकान करने वाले सैयद मंडल ने भी तहरीर दी है कि उन्होंने बृहस्पतिवार को 130 ग्राम सोने के जेवरात पॉलिश कराने के लिए दिए थे। शुक्रवार को जेवरात लेने गए थे तो उसके भागने की जानकारी हुई। तीसरे पीड़ित सराफ न्यू सरदार मार्केट में ही दुकान करने वाले मोहम्मद शरीफ हैं, उन्होंने 110 ग्राम जेवरात पांच सितंबर को पॉलिश के लिए दिए थे। चौथे पीड़ित पत्ता मोहल्ला निवासी शेख जावेद अली हैं, उन्होंने शुक्रवार सुबह ही नाजीरुद्दीन को 90 ग्राम सोने के जेवरात पॉलिश के लिए दिए थे।
विज्ञापन

नाजीरुद्दीन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के ग्राम बटानल ईशानपुरा थाना आरमबाग जिला हुगली का रहने वाला है। पुलिस उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। नाजीरुद्दीन मेरठ बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन का संगठन प्रचार सचिव था। व्यापारियों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि दो दिन पहले उसने अपने परिवार को पश्चिम बंगाल भेज दिया था। जिस तरह से कारीगर जेवरात लेकर भागा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि और भी ऐसे सराफ हो सकते हैं, जिनके वो जेवरात लेकर भागा है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें