फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने घर में घुसकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने सेना अधिकारियों को दी जानकारी

Tue, 12 Jan 2021 11:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के टीपीनगर क्षेत्र में फौजी ने तलाकशुदा महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात कर दी। महिला की शिकायत पर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: National Youth Day: इन खिलाड़ियों ने देश में बनाई अलग पहचान, अपने प्रदर्शन से मचा रहे धमाल

यह मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। तलाकशुदा महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले फौजी कपिल ने रविवार रात महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात की। सोमवार को पीड़िता परिजनों के साथ टीपी नगर थाने में पहुंची। आरोप लगाया कि फौजी रात में घर में घुस आया और महिला की कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसका विरोध करने पर तलाकशुदा महिला के परिजनों को भी मारने की धमकी दी। महिला डर गई और आरोपी फौजी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की जानकारी सेना अधिकारियों को दी जाएगी, जहां पर उसकी तैनाती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें