फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: मनचलों से घबराएं नहीं, मुंहतोड़ जवाब दें बेटियां

Thu, 25 Jul 2019 02:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जिला प्रशासन और पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरुकता एवं अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत दिगंबर जैन गर्ल्स हाईस्कूल में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा बेटियां मनचलों से घबराएं नहीं, बल्कि उन्हें मुंहतोड़ जवाब दें।

विज्ञापन


बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ बागपत महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी, नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा व नोडल अधिकारी डॉ. रेखा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 

महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही है। इसके बाद भी आज भी बेटियों के जन्म पर घर में दुख जताया जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियां अपने आपको कमजोर न समझें। उन्होंने बेटियों को प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए महिला हेल्प नंबर 1098, 100, 101 सहित अन्य सभी हेल्प नंबरों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा कि छात्रों को कानून की पूरी जानकारी होनी चाहिए, यह कार्यक्रम बेटियों को जागरूक करने के लिए चलाएं जा रहे हैं। 

नोडल अधिकारी डॉ. रेखा सिंह ने कहा कि जब छात्राओं की झिझक टूटेगी, तभी वह किसी भी विषम स्थिति में महिला हेल्पलाइन के नंबर पर फोन करके महिला पुलिस अधिकारी से अपनी बात शेयर करेगी। जब हर बात शेयर करेंगी तो उन्हें वहां से सुरक्षा मिलेगी। यह कार्यक्रम बेटियों की झिझक तोड़ने के लिए चलाएं जा रहे हैं। 

नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रतिभा व सुनीता रानी ने भी बेटियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतिभा सिंह, ममता, सुनीता रानी, कुसुम कुमारी, विभा जैन, कविता, मधु जैन, नेहा जैन, नीतू जैन, स्वाति चौधरी, सोनिया, मुस्कान, राधिका, संगीता, कविता, सुनीता, कलश जैन का योगदान रहा।

छात्रों ने क्या कहा?
पूजा ने कहा कि यदि छात्राएं जागरूक होंगी तो हर समस्या का समाधान होगा। कानून की जानकारी रखनी चाहिए।
सपना ने कहा कि बेटियां जागरूक हो रही है। सभी को संविधान और कानून की जानकारी रखनी चाहिए। 
ईशिका ने कहा कि कार्यक्रम में छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। छात्राओं के लिए अच्छा अनुभव रहा। 
कलश जैन ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। 
तनु जैन ने कहा कि अच्छा कार्यक्रम रहा। हेल्प लाइन, कानून और संविधान के विषय में जानकारी मिली।
अंजलि वर्मा ने कहा कि छात्राओं से अतिथियों ने उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें