इन से पूर्व जिला कोऑपरेटिव बैंक के सेक्रेटरी सुमन वीर सिंह ने नवनिर्वाचित बोर्ड को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने वालों में जिला कोऑपरेटिव बैंक के सभापति विमल कुमार शर्मा, उपसभापति सुरेंद्र सिंह, संचालक संतर पाल, बालेश्वरी, दिनेश कुमार, नवनीत, उदयवीर सिंह, ललिता, शशि शर्मा, मनजीत, मदन पाल सिंह और हरवीर आदि को शपथ ग्रहण कराई।
यह भी पढ़ें: खाकी बेबस: यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें, बदमाशों में नहीं रहा खौफ, अफसरों को दिनहदाड़े दे रहे चुनौती
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक जितेंद्र सटवाई, भाजपा नेता अजीत चौधरी, अनुज राठी, समीर चौहान, शिव कुमार राणा, संदर्भ वाला, अशोक त्यागी, अतुल त्यागी, विजेंद्र प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य अरुण मसूरी, भूदेव शर्मा, दुष्यंत तोमर और रोबिन गुर्जर आदि मुख्य रहे।