स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के खिलाफ मंगलवार को मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग प्रकाश चंद्र एसएसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजने की मांग की। बुजुर्ग प्रकाश चंद्र ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी जाति व समाज के लोगों को छोड़कर अपने नाम के आगे मौर्य का ठप्पा लगा लिया है, जबकि मेरठ के अनेक लोग मौर्य से जुड़ रहे हैं और अपनी जाति से भी अलग नहीं हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज कर जेल में डाला जाए।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत