फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकी पर कातिलाना हमला करने वाला ससुर रामकिशन बंसल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित बंसल कांड : पिंकी पर कातिलाना हमला करने वाला ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सीसीटीवी कैमरे से बेनकाब हुआ पिंकी का ससुर रामकिशन बंसल शुक्रवार को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिंकी की हालत नाजुक बनी है, जोकि अभी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही हैं। हमलावर ससुर जेल जाने से पहले थाने में फूट-फूट कर रोया है। पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल किया है।
शास्त्रीनगर में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल की खुदकुशी के बाद उनकी पत्नी पिंकी पर कातिलाना हमला हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुलासा हुआ कि यह हमला ससुर ने ही किया। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पिंकी के भाई मोहित गुप्ता की तहरीर पर उसके खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार सुबह नौचंदी पुलिस ने हमलावर रामकिशन बंसल को गिरफ्तार कर लिया। शाम को पुलिस ने राम किशन को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

--
दिनभर थाने में रोता रहा रामकिशन
- पूछताछ के दौरान पहले आरोपी रामकिशन बंसल पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने जब उसको सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई तो वह रोने लगा। दिनभर आरोपी नौचंदी थाने में बैठा रहा और रोता रहा। बार-बार हार्ट अटैक का ड्रामा भी किया। इसके चलते नियमानुसार पुलिस ने उसका पहले मेडिकल कराया और फिर कोर्ट में पेश किया। मीडिया को देखकर रामकिशन बार-बार अपना मुंह छिपाता रहा।
---
पहले पुत्रवधू को लात घूसों से मारा, फिर कटर से गर्दन पर किया वार
- काफी मशक्कत के बाद राम किशन ने जुर्म कबूल किया। पुलिस के मुताबिक रामकिशन ने बताया कि बेटे की मौत के बाद वह आपा खो बैठा था। उसने पहले तो पुत्रवधू को लात घूसों से मारा, फिर कटर से उसकी गर्दन पर वार किया है। रामकिशन की पत्नी से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

--
जिंदगी और मौत से लड़ रही पिंकी
- पांच दिन से पिंकी नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वह वेंटिलेटर पर है और डॉक्टर जवाब दे चुके हैं। इसके बावजूद उसके मायके वाले उम्मीद के साथ इलाज करा रहे हैं। शायद उनकी बेटी ठीक हो जाए। परिजनों की मानें तो पिंकी के ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया। नौचंदी थाने की पुलिस भी हॉस्पिटल में पिंकी की सुरक्षा में लगी हुई है। आरोपी ससुर रामकिशन की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने पिंकी के पिता और भाइयों को भी बता दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें