अमर उजाला वॉकाथन के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में बैनर व बोर्ड लेकर लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया। वॉकाथन 70 यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय से शुरू होकर भगत चौक से होते हुए वापस एनसीसी कार्यालय पर ही संपन्न हुई।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर गुरुवार को मेरठ में अमर उजाला की ओर से एक कदम प्रकृति और सेहत के नाम वॉकाथन का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष और डीएफओ राजेश कुमार मौजूद रहे। सुबह सात बजे से वॉकाथन कैंट स्थित सर्कुलर रोड 70 यूपी बीएन एनसीसी से रवाना हुई।
विज्ञापन
जाग जाओ जाग जाओ-मेरठ वाले जाग जाओ और हम सबने ये ठाना है, नेचर को बचाना है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर अमर उजाला के वॉकाथन कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने इन नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 70 यूपी बटालियन बीएन एनसीसी मेरठ कैंट कार्यालय से वॉकाथन का आगाज हुआ। ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष व डीएफओ राजेश कुमार सिंह ने ध्वज दिखाकर वॉकाथन का शुभारंभ किया।
वॉकाथन के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में बैनर व बोर्ड लेकर लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया गया। वॉकाथन 70 यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय से शुरू होकर भगत चौक से होते हुए वापस एनसीसी कार्यालय पर ही संपन्न हुई।
वॉकाथन में कैडेट्स ने भारत माता की जय व वन्देमातरम के उदघोष के साथ जोश भरा। कैडेट्स को अमर उजाला द्वारा वॉकाथन में शामिल होने के लिए प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया।
एनवायरमेंट क्लब के अध्यक्ष सावन कन्नौजिया व उनकी टीम ने कैडेट्स के साथ मिलकर वॉकाथन में हिस्सा लिया। इस दौरान कर्नल मनीष धवन, कर्नल अविनाश डी पित्रे, कर्नल निलोपन त्यागी, एनसीसी अधिकारी कुंवर शाहिद अली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।