फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार, इन खास जगहों पर लूटते थे वाहन

Wed, 27 Jul 2022 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सोतीगंज में भले ही वाहन का कटान बंद हो गया हो लेकिन वाहन चोर चुराए गए वाहनों को कहीं न कहीं ठिकाने लगा रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


मेरठ पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गईं 11 बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: चिंताजनक: प्रसव के लिए आईं 11 महिलाएं निकलीं HIV संक्रमित, बच्चों को भी खतरा, पल-पल खबर ले रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य पंजाब राज्य तक वाहन चोरी करते हैं। गिरोह के सदस्य गंगनहर पटरी पर, शहर के सुनसान रास्तों और हाईवे पर वाहनों की लूट को अंजाम देते थे। गैंग के दो सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।  पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये चोरी के वाहनों को काटने के लिए कबाड़ियों से संपर्क तो नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें